Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bijapur Maoist Arrested: बीजापुर में नक्सल डंप के साथ एक माओवादी गिरफ्तार, बीजीएल लांचर सहित विस्फोटकों का जखीरा बरामद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सर्चिंग के दौरान शनिवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।

Bijapur Maoist Arrested: बीजापुर में नक्सल डंप के साथ एक माओवादी गिरफ्तार, बीजीएल लांचर सहित विस्फोटकों का जखीरा बरामद
X

Bijapur Maoist Arrested: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सर्चिंग के दौरान शनिवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पेगड़ापल्ली जंगल से बीजापुर पुलिस और डीआरजी के जवानों ने यह संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को भारी मात्रा नक्सल डंप मिला है।

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले एक माओवादी को भी गिरफ्तार किया। नक्सल डंप में बीजीएल लांचर समेत कई गोला बारूद बरामद हुआ है। इसमें 18 बीजीएल सेल, 12 तीर बम, हैंड ग्रेनेड और जिंदा कारतूस शामिल है।

एसपी, बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार नक्सली का नाम बोगम लखमू है। उसके पास से पुलिस को कैश भी मिला है। पूछताछ में आरोपी ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के चिन्नागेलूर DAKMS सदस्य के रूप में कार्य करने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि वह नक्सलियों की सामग्री और विस्फोटक ले जाने का काम करता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire