Bhilai Nagar Nigam Ward Reservation: भिलाई निगम की आरक्षित वार्डो की सूची जारी, महापौर और नेता प्रतिपक्ष की सीट भी फंसी, देखें लिस्ट किन वार्डो में बदला चुनावी गणित
Bhilai Nagar Nigam Ward Reservation: भिलाई निगम चुनाव 2026 में वार्ड आरक्षण से बदला सियासी गणित। दया सिंह का वार्ड OBC आरक्षित, नीरज पाल समेत कई नेताओं पर असर की संभावना।

रायपुर/भिलाई। Bhilai Nagar Nigam Election 2026: छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। आरक्षण की घोषणा के साथ ही कई मौजूदा पार्षदों और प्रमुख राजनीतिक चेहरों के सामने अपने मौजूदा वार्ड से चुनाव लड़ने को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है।
वार्डों के आरक्षण में बदलाव का असर महापौर नीरज पाल और उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह समेत कई चर्चित नेताओं की चुनावी रणनीति पर पड़ सकता है। महिला आरक्षण के साथ अलग-अलग वर्गों के लिए वार्ड आरक्षित किए जाने के बाद अब राजनीतिक दल प्रत्याशी चयन के लिए बीजेपी और कांग्रेस का नया समीकरण तलाशना पड़ेगा।
दया सिंह का वार्ड OBC के लिए आरक्षित
भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता दया सिंह के मौजूदा वार्ड को OBC वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में आरक्षण की मौजूदा स्थिति के अनुसार उनके लिए इस वार्ड से चुनाव लड़ना संभव नहीं होगा। अब दया सिंह को चुनाव लड़ने के लिए दूसरे वार्ड तलाशना पड़ सकता है।
महापौर नीरज पाल के सामने भी बदले समीकरण
वार्ड आरक्षण का असर भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल की चुनावी रणनीति पर भी पड़ सकता है। यदि उनका मौजूदा वार्ड उनके लिए आरक्षित श्रेणी में चला जाता है, तो उन्हें भी दूसरे वार्ड से चुनाव मैदान में उतरने का विकल्प देखना पड़ सकता है।
आरक्षण के बाद अब यह देखना अहम होगा कि प्रमुख राजनीतिक चेहरे अपने पुराने वार्ड से चुनाव लड़ते हैं या पार्टी उन्हें किसी दूसरे वार्ड से मैदान में उतारने का मौका देती है।
OBC के लिए 23 वार्ड आरक्षित
भिलाई नगर निगम चुनाव 2026 के लिए कुल 23 वार्ड OBC वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 8 वार्ड OBC महिला और 15 वार्ड OBC सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित बताए गए हैं।
OBC आरक्षित वार्डों की पूरी सूची
वार्ड 42 – गौतम नगर खुर्सीपार
वार्ड 07 – राधिका नगर (महिला)
वार्ड 21 – कैलाश नगर कुरूद
वार्ड 56 – सेक्टर-2 पश्चिम
वार्ड 26 – रामनगर मुक्तिधाम (महिला)
वार्ड 06 – प्रियदर्शिनी परिसर (महिला)
वार्ड 40 – शहीद चुम्मन यादव नगर छावनी
वार्ड 19 – राजीव नगर कोहका
वार्ड 39 – चंद्रशेखर आजाद नगर
वार्ड 45 – बालाजी नगर खुर्सीपार (महिला)
वार्ड 66 – सेक्टर-7 पूर्व (महिला)
वार्ड 27 – शास्त्री नगर
वार्ड 10 – लक्ष्मी नगर
वार्ड 68 – सेक्टर-8
वार्ड 03 – मॉडल टाउन
वार्ड 46 – दुर्गा मंदिर खुर्सीपार
वार्ड 37 – संत रविदास नगर (महिला)
वार्ड 38 – सोनिया गांधी नगर (महिला)
वार्ड 54 – सेक्टर-1 दक्षिण (महिला)
वार्ड 49 – सुभाष मार्केट
वार्ड 04 – नेहरू नगर
वार्ड 02 – स्मृति नगर
वार्ड 44 – लक्ष्मीनारायण वार्ड
बदलेगा भिलाई का चुनावी गणित
वार्ड आरक्षण के बाद अब राजनीतिक दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती उम्मीदवारों के चयन की होगी। जिन वार्डों में मौजूदा पार्षदों के लिए चुनाव लड़ने की पात्रता आरक्षण के कारण प्रभावित हुई है, वहां पार्टियों को नए चेहरों पर दांव लगाना पड़ सकता है।
वहीं, जिन नेताओं के मौजूदा वार्ड उनके अनुकूल आरक्षित नहीं हुए हैं, उनके सामने दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने का विकल्प भी हो सकता है। इससे भिलाई नगर निगम चुनाव में पार्टी के टिकट, स्थानीय समीकरण और संभावित उम्मीदवारों को लेकर सियासी गतिविधियां आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है।
फिलहाल आरक्षण के बाद बदले समीकरणों पर सभी राजनीतिक दलों की नजर है। चुनावी मैदान में कौन नेता किस वार्ड से उतरता है और किसे पार्टी का टिकट मिलता है, यह आने वाले चरणों में और स्पष्ट होगा।


