Asian News Seva Sankalp Campaign: राजनांदगांव में 3 अक्टूबर को ‘सेवा, संकल्प, सहभागिता’ पर चर्चा, मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे मुख्य अतिथि
Asian News Seva Sankalp Campaign: राजनांदगांव में 3 अक्टूबर को Asian News का चर्चा कार्यक्रम होगा। मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि और सांसद संतोष पांडेय अध्यक्षता करेंगे।

रायपुर/राजनांदगांव। समाज और विकास से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से Asian News द्वारा राजनांदगांव में विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
‘सेवा.. संकल्प.. सहभागिता से एक बेहतर कल की दिशा में सामूहिक प्रयास’ विषय पर होने वाला यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे होटल एबिस ग्रीन्स, राजनांदगांव में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ राजनांदगांव के मेयर मधुसूदन यादव और राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
प्रशासन की ओर से राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव (IAS), पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (IPS) और डीएफओ आयुष जैन (IFS) भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सेवा संकल्प और सहभागिता पर होगी चर्चा
चर्चा में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख लोग भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवा, संकल्प और सहभागिता के माध्यम से बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों पर विचार-विमर्श करना है।
चर्चा के दौरान समाज और क्षेत्र के विकास में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन तथा आम नागरिकों की भूमिका से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे जाने की उम्मीद है।
राजनांदगांव में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर विकास, जनभागीदारी और प्रशासनिक प्रयासों से जुड़े विषयों को भी चर्चा का हिस्सा बनाया जाएगा।
कब और कहां होगा कार्यक्रम?
कार्यक्रम:- सेवा, संकल्प, सहभागिता से एक बेहतर कल की दिशा में सामूहिक प्रयास
आयोजक:- एशियन न्यूज़
तारीख:- 3 अक्टूबर 2026
समय:- दोपहर 2 बजे
स्थान:- होटल एबिस ग्रीन्स, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़


