Asian News Raas Garba 2026: राज्यपाल रमेन डेका ने किया पोस्टर का अनावरण, 14 से 19 अक्टूबर तक राम बाग में सजेगा भव्य रास गरबा
Asian News Raas Garba 2026 Season-4 का पोस्टर राज्यपाल रमेन डेका ने किया लॉन्च। रायपुर के राम बाग में 14 से 19 अक्टूबर तक होगा भव्य रास गरबा आयोजन।
रायपुर। छत्तीसगढ़ और सेंट्रल इंडिया के सबसे भव्य रास गरबा आयोजनों में शामिल Asian News Raas Garba 2026 Season-4 को लेकर रायपुर में लोग उत्साहित हैं। मंगलवार को लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने एशियन न्यूज रास गरबा 2026 के पोस्टर का अनावरण किया।
एशियन न्यूज के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की और Raas Garba 2026 Season-4 के आयोजन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
राज्यपाल ने Asian News Raas Garba 2026 के सफल आयोजन के लिए एशियन न्यूज की टीम को शुभकामनाएं भी दीं। राज्यपाल से मुलाकात करने वाले एशियन न्यूज के डेलिगेशन में एशियन न्यूज के मैनेजिंग एडिटर आदित्य नामदेव, रायपुर होम्स के डायरेक्टर द्वारिका साहू, एशियन न्यूज के महाप्रबंधक भावेश तिवारी एवं एशियन न्यूज के एडमिन राजेश साहू शामिल रहे।
14 से 19 अक्टूबर तक वीआईपी रोड रामबाग में होगा भव्य आयोजन
इस साल Asian News Raas Garba 2026 Season-4 का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जाएगा। यह भव्य आयोजन 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर के सामने राम बाग में होगा। नवरात्रि के दौरान होने वाला यह आयोजन श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।
ओमाया गार्डन रिजॉर्ट में Raas Garba Season-3 में उमड़ा था जनसैलाब
बता दें कि Raas Garba 2025 Season-3 का आयोजन रायपुर के ओमाया गार्डन रिजॉर्ट में किया गया था। यह आयोजन 27 से 29 सितंबर 2025 तक चला था। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गरबा प्रेमियों ने हिस्सा लिया। नवरात्रि के उत्सव ने पूरे रायपुर को भक्ति और सनातन परंपरा के रंग में रंग दिया था।
भक्ति और गरबा की धुन पर झूमा रायपुर
Raas Garba 2025 में मां दुर्गा की भक्ति के साथ प्रभु श्रीराम के भजनों ने भी माहौल को आध्यात्मिक बना दिया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां शक्ति की आराधना में शामिल हुए और गरबा-डांडिया की धुनों पर जमकर थिरके। भक्ति गीतों ने पूरे आयोजन स्थल को भक्तिमय बना दिया, वहीं देशभक्ति गीतों ने लोगों में उत्साह और उमंग का संचार किया।
सनातन संस्कृति और परंपरा को समर्पित आयोजन
एशियन न्यूज की ओर से शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला यह रास-गरबा केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत करने वाला सांस्कृतिक उत्सव भी है।
पिछले आयोजन में मां शक्ति की भक्ति के अनुरूप आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगे फूलों, दीपों और पारंपरिक सजावट से तैयार वातावरण ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव दिया।
इस बार और भव्य होने की उम्मीद
Asian News Raas Garba के चौथे सीजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 14 से 19 अक्टूबर 2026 तक राम बाग, वीआईपी रोड, रायपुर में होने वाला यह आयोजन नवरात्रि के दौरान राजधानी में प्रमुख आकर्षण बनने की उम्मीद है।


