Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी बारिश, कहां के लिए ऑरेंज-यलो अलर्ट जानिए…

Vpb
Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी बारिश, कहां के लिए ऑरेंज-यलो अलर्ट जानिए…
X

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियों में फिर वृद्धि हो सकती है। इधर मौसम विभाग ने 29 जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में मेघगर्जन की गतिविधियों में वृद्धि के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश के साथ तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। बारिश का मुख्य केंद्र मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं।

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, बेमेतरा, मुंगेली, सुरगुजा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघ गर्जन, के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। तेज की रफ्तार 30-40 KMPH चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट तीन घंटों के लिए जारी है।

Chhattisgarh Weather Update: रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका श्री गंगानगर, बरेली, बाराबंकी, देहरी, पुरुलिया, दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक पहुंच रही है। वहीं उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से सटे दक्षिण ओडिशा पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम से झारखंड होते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से सटे दक्षिण ओडिशा पर औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश होगी।

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक कांकेर जिले में सबसे ज्यादा 76.6 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा मुंगेली में 66.5, सुकमा में 19, बीजापुर में 44, नारायणपुर में 38 मिमी, कोंडागांव में 29.7 मिमी, बस्तर में 36.2 मिमी, दंतेवाड़ा जिले में 15 मिमी, गरियाबंद में 47.4 मिमी, बालोद में 31.3 मिमी, दुर्ग में 34.3 मिमी, रायपुर में 37.5 मिमी, कबीरधाम में 33.8 मिमी, बिलासपुर में 51 मिमी, बलौदाबाजार-भाटापारा में 50.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 31.2 मिमी, सक्ती जिले में 36.9 मिमी, सरगुजा में 40 मिमी, रायगढ़ में 21.6 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire