Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Chhattisgarh weather update: प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, फ़रवरी में ही निकले कूलर और पंखें, इस दिन से तापमान में गिरावट सम्भावना
Chhattisgarh weather update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में ठंड का असर लगभग गायब हो चुका है, और फरवरी के महीने में भी लोग गर्मी से परेशान हैं। लोग अब कूलर और पंखों का सहारा लेने लगे हैं। रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में गर्मी का असर अधिक हो गया है। हालांकि, मौसम के मिजाज में जल्द ही बदलाव आने वाला है। अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है।
Chhattisgarh weather update: 3 फरवरी को प्रदेश का तापमान
3 फरवरी को प्रदेश के दंतेवाड़ा में सबसे अधिक गर्मी महसूस की गई, जहां तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Chhattisgarh weather update: मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी अफगानिस्तान और ईरान के ऊपर 3.1 से 9.4 किलोमीटर ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश में पूर्वी दिशा से हवाएं आ रही हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि, तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है। 4 फरवरी से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन 6 और 7 फरवरी को फिर से तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है।
Chhattisgarh weather update: कैसा रहेगा आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ़ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस मौसम के बदलाव के कारण छत्तीसगढ़वासियों को गर्मी और ठंड का मिश्रित अनुभव हो सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Air India: फुकेट एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस की हार्ड लैंडिंग, 140 लोग थे सवार, परिचालन बाधित
- 2. Tuesday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी हनुमान जी की विशेष कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 3. MP Crime : प्यार का खौफनाक अंजाम, शादी के दबाव से तंग प्रेमिका ने परिवार संग रची साजिश, करंट देकर कुल्हाड़ी से से पैर काटकर की हत्या
- 4. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव का असर: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, तेल की कीमतें भी बढ़ीं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

