Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Chhattisgarh IFS Association: संजीता गुप्ता बनीं छत्तीसगढ़ आईएफएस एसोसिएशन की अध्यक्ष, सभी पदों पर निर्विरोध हुआ चयन

रायपुर। Chhattisgarh IFS Association Election 2025: छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा Indian Forest Service एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में एडिशनल पीसीसीएफ (वित्त/बजट एवं उत्पादन) संजीता गुप्ता को एसोसिएशन का

Chhattisgarh IFS Association: संजीता गुप्ता बनीं छत्तीसगढ़ आईएफएस एसोसिएशन की अध्यक्ष, सभी पदों पर निर्विरोध हुआ चयन
X

रायपुर। Chhattisgarh IFS Association Election 2025: छत्तीसगढ़ में भारतीय वन सेवा Indian Forest Service एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में एडिशनल पीसीसीएफ (वित्त/बजट एवं उत्पादन) संजीता गुप्ता को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष बनाया गया है। सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन हुआ। बता दें कि संजीता गुप्ता छत्तीसगढ़ वन विभाग में एक वरिष्ठ और सम्मानित अधिकारी मानी जाती हैं, और उनके नेतृत्व में एसोसिएशन से सेवा हित में सकारात्मक और रचनात्मक कार्य की उम्मीद की जा रही है।

Chhattisgarh IFS Association: अन्य पदों पर ये अधिकारी निर्वाचित हुए



नई कार्यकारिणी में जिन अन्य अधिकारियों को पदभार सौंपा गया है, उनमें उपाध्यक्ष (Vice President) पद के लिए सीएसएफ रायपुर (CSF Raipur) में पदस्थ राजू अगासी मनी (Raju Agasi Mani) को चुना गया है। वहीं, सचिव (Secretary) की जिम्मेदारी आलोक तिवारी (Alok Tiwari), जो वर्तमान में वाइल्डलाइफ सीएफ हैं, को दी गई है। संयुक्त सचिव (Joint Secretary) बनाए गए हैं गुरु नाथन (Guru Nathan), जो डीसीएफ भूप्रबंधन में कार्यरत हैं। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रायपुर के डीएफओ (DFO Raipur) लोकनाथ पटेल (Loknath Patel) को दी गई है।

Chhattisgarh IFS Association: 15 अधिकारियों की कार्यकारी समिति

इन पदाधिकारियों के अलावा 15 अन्य IFS अधिकारियों को कार्यकारी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। एसोसिएशन के संरक्षक और वर्तमान पीसीसीएफ (वन बल प्रमुख) वी. श्रीनिवास राव (V. Srinivas Rao) ने नव-निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी वन सेवा के अधिकारियों की आवाज़ को मजबूत करेगी और विभागीय कार्यों में सहयोग की भावना को बढ़ाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire