Begin typing your search above and press enter to search.
Chhattisgarh Governor: थोड़ी देर में राजभवन के दरबार हाल में 10वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे रमेन डेका
नवनियुक्त राज्यपाल रमेन डेका पत्नी रानी डेका काकोटी के साथ मंगलवार को रायपुर पहुंचे।

Chhattisgarh Governor: रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रमेन डेका छत्तीसगढ़ के दसवें राज्यपाल के रूप में बुधवार को सुबह सवा दस बजे राजभवन के दरबार हाल में शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा उन्हें शपथ दिलाएंगे।
Chhattisgarh Governor: बता दें कि नवनियुक्त राज्यपाल रमेन डेका पत्नी रानी डेका काकोटी के साथ मंगलवार को रायपुर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्टेट हेंगर में उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
Chhattisgarh Governor: राजधानी पहुंचने पर नए राज्यपाल का स्वागत प्रदेश के पारंपरिक नृत्यों सुआ, कर्मा, डंडा और राउत नाचा से किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्यपाल का अभिवादन किया। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


