Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Chhattisgarh Foundation Day : राज्य स्थापना दिवस कल छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025 से सम्मानित होंगे शहीद आकाश राव गिरपुंजे समेत ये 14 जांबाज

अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इन वीर पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे।

Chhattisgarh Foundation Day : राज्य स्थापना दिवस कल छत्तीसगढ़ शौर्य पदक 2025 से सम्मानित होंगे शहीद आकाश राव गिरपुंजे समेत ये 14 जांबाज
X

Chhattisgarh Foundation Day : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य स्थापना दिवस (5 नवंबर) के अवसर पर ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस और बहादुरी दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक वर्ष-2025’ के लिए इस वर्ष कुल 14 पुलिस अधिकारियों और जवानों का चयन किया गया है। 5 नवंबर को रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल पर आयोजित होने वाले अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इन वीर पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे।


इन्हें मिलेगा छग शौर्य पदक 2025-

1.शहीद आकाश राव गिरपुंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक - सुकमा

2. निरीक्षक धरम सिंह तुलावी - बीजापुर

3. सहायक उप निरीक्षक गोपाल बोड्डू - बीजापुर

4. शहीद प्रधान आरक्षक (308) बीरेन्द्र कुमार शोरी - नारायणपुर

5. महिला आरक्षक (1257) निशा कचलाम, बस्तर फाइटर्स - नारायणपुर

6. आरक्षक (1556) विजय पुनेम - बीजापुर

7. आरक्षक (295) रामेश्वर ओयामी - दंतेवाड़ा

8.आरक्षक (1286) राजू लाल मरकाम, बस्तर फाइटर्स - दंतेवाड़ा

9.आरक्षक (1396) समलू राम सेठिया, बस्तर फाइटर्स - दंतेवाड़ा

10. आरक्षक (1224) दुला राम कोवासी, बस्तर फाइटर्स - दंतेवाड़ा

11.आरक्षक (224) मोहन लाल करटम - दंतेवाड़ा

12. आरक्षक (1316) संतोष मुरामी, बस्तर फाइटर्स - दंतेवाड़ा

13.आरक्षक (1380) मनोज यादव, बस्तर फाइटर्स - दंतेवाड़ा

14. आरक्षक (1232) जामू रामको, बस्तर फाइटर्स - दंतेवाड़ा


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire