Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City Crime : राजधानी में खौफनाक वारदात, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद पति ने खुद को भी मारा चाकू

चरित्र संदेह के चलते वारदात की आशंका, डुमरतराई के साहू पारा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, आरोपी पति गंभीर रूप से घायल

Raipur City Crime : राजधानी में खौफनाक वारदात, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद पति ने खुद को भी मारा चाकू
X

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर के डुमरतराई स्थित साहू पारा में देर रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पति ने कथित चरित्र संदेह को लेकर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मामला माना थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, बालोद निवासी भुनेश्वर साहू साहू पारा में किराए के मकान में रह रहा था। देर रात विवाद के दौरान उसने पत्नी खिलेश्वरी साहू और बच्चों आशीष साहू (10) तथा ज्ञान साहू (8) पर चाकू से वार किए। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के पूरे विवाद व परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire