Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime : पत्नी पर टंगिया से हमला कर पति फरार, रास्ते में हुई महिला की मौत

सूरजपुर के नारायणपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद वारदात, गंभीर चोट लगने पर अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ा; पुलिस जांच में जुटी

CG Crime : पत्नी पर टंगिया से हमला कर पति फरार, रास्ते में हुई महिला की मौत
X

CG Crime : सूरजपुर। जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी पर टंगिया से हमला करने का मामला सामने आया है। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी पर टंगिया से हमला कर दिया।

हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन और आसपास के लोग उसे इलाज के लिए रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल शुरू कर दी है।

वारदात के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire