Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, उपाध्यक्ष पीआर खूंटे ने दिया इस्तीफा
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और वर्तमान उपाध्यक्ष पीआर खूंटे ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पीआर खूंटे, जो कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष भी थे, ने इस्तीफा देने के बाद पार्टी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह नई पार्टी बनाने या भाजपा में शामिल होने पर जल्द निर्णय लेंगे।
गौरतलब है कि पीआर खूंटे ने अपने राजनीतिक करियर में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कांग्रेस पार्टी को कई बार अपनी सेवाएं दी हैं। वह पलारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा, वह अजीत जोगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए थे। 2022 में राज्यसभा के लिए पीआर खूंटे ने अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें यह अवसर नहीं दिया, जिससे उनके मन में पार्टी के प्रति असंतोष की भावना विकसित हुई।
Related Posts
More News:
- 1. Goa nightclub fire: लूथरा ब्रदर्स को अदालत से मिली जमानत, पर बाहर नहीं आ पाएंगे दोनों भाई
- 2. CG Accident : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में प्रधान पाठक की मौत, 3 घायल
- 3. KKR vs SRH IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी हैदराबाद, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. रायपुर संभाग से 242, बिलासपुर संभाग से 133 हाजी हज्जन इस बार करेंगे मक्का मदीने की जियारत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

