Begin typing your search above and press enter to search.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में सभी कार्यक्रम किए रद्द

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगामी सात दिनों के लिए सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पार्टी ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह सहित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
इन कार्यक्रमों में कांग्रेस के आंदोलनात्मक और आउटरीच कार्यक्रम भी शामिल हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय डॉ. मनमोहन सिंह के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए लिया गया है। कांग्रेस ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रम 3 जनवरी 2025 से फिर से शुरू होंगे, और तब तक सभी गतिविधियाँ स्थगित रहेंगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


