Begin typing your search above and press enter to search.
छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र: आज 5 संशोधन विधेयक होंगे पेश, द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण सूचनाओं के अलावा विभिन्न प्रतिवेदन और 20 याचिकाएं सदन के पटल पर प्रस्तुत की जाएंगी। इस दौरान सरकार की ओर से 5 संशोधन विधेयक भी पेश किए जाएंगे, जिनमें नगर निगम राजस्व और जीएसटी संशोधन विधेयक प्रमुख हैं।
इसके साथ ही, सत्र के पहले दिन पेश किए गए 805 करोड़ रुपये के द्वितीय अनुपूरक बजट पर आज चर्चा कर इसे पारित किया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक अनुज शर्मा अवैध प्लाटिंग का मुद्दा उठाएंगे, जबकि विधायक विक्रम मंडावी आयुष्मान योजना की राशि न मिलने पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


