Breaking News
Create your Account
Chhaliwood Industry: कॉमेडी, इमोशन का डबल धमाका है “ओह तेरी!”, छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषाओं में ऑल इंडिया रिलीज की आ गई फाइनल डेट
Chhaliwood Industry: रायपुर। छालीवुड इंडस्ट्री के लिए दिसंबर का महीना खास होने वाला है। “Mitaan Movies” के बैनर तले बनी फिल्म “ओह तेरी!” की रिलीज डेट का आज आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 19 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में ऑल इंडिया रिलीज होगी।
फिल्म “ओह तेरी! की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में की गई है। जब वहां ऑपरेशन सिंदूर चल रहा था, उस समय “ओह तेरी!” की टीम वहीं मौजूद थी और साहस के साथ शूटिंग को अंजाम दिया। यह फिल्म न सिर्फ मनोरंजन देगी, बल्कि एक अलग अनुभव भी कराएगी जो अब तक छत्तीसगढ़ी सिनेमा में देखने को नहीं मिला।
कॉमेडी, इमोशन का डबल धमका है “ओह तेरी!”
पोस्टर में नजर आ रहे क्यूट डॉग फिल्म के आखिर तक दर्शकों की उत्सुकता में बांधकर रखता है। पहली बार छत्तीसगढ़ के दर्शकों को कुत्ते पर आधारित इतनी बड़ी फैमिली कॉमेडी फिल्म देखने को मिलेगी। यह फिल्म परिवार के साथ देखने लायक होगी, जिसमें कॉमेडी, इमोशन और नई सोच का जबरदस्त मेल है।
इस फिल्म का निर्देशन एल्सा घोष ने किया है, जबकि निर्माता अजय सिंह राजपूत और रोशन विवानी हैं। फिल्म में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यों के कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया है। तो तैयार हो जाइए 19 दिसंबर के लिए क्योंकि इस दिन हंसी, दिल और एक प्यारी सी कहानी के साथ.... आप खुद ये कहेंगे... “ओह तेरी!” शानदार जानदार
Related Posts
More News:
- 1. Barrier-Free Toll Plaza : टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार यहाँ शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम
- 2. LPG Gas Price Hike: 5 किलो वाला ‘छोटू’ सिलेंडर हुआ महंगा, अब ₹1754 में मिलेगा; कमर्शियल सिलेंडर पर भी भारी बढ़ोतरी
- 3. CG News : कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट, भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप; दमकल ने दो घंटे में पाया काबू
- 4. ED raid in Bilaspur: बिलासपुर में ईडी की रेड, कारोबारी के ठिकाने से 17KG सोना-हीरों का हार जब्त, 22 घंटे की जांच देर रात तक चली
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

