Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Chhaava Trailer : विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर रिलीज, मराठा शौर्य की कहानी लेकर आए लक्ष्मण उटेकर

ट्रेलर में विक्की कौशल निडर मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में दमदार भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

Chhaava Trailer : विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर रिलीज, मराठा शौर्य की कहानी लेकर आए लक्ष्मण उटेकर
X

Chhaava Trailer : मुंबई। विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर बुधवार को मुंबई में रिलीज किया गया। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। ट्रेलर में विक्की कौशल निडर मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में दमदार भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

Chhaava Trailer : शेर के बच्चे की कहानी है ‘छावा’-
फिल्म का नाम "छावा" मराठी शब्द है, जिसका अर्थ "शेर का बच्चा" होता है। ट्रेलर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु के बाद संभाजी महाराज को मराठा साम्राज्य की बागडोर संभालते हुए दिखाया गया है। फिल्म में मुगलों के साथ मराठा साम्राज्य की लड़ाई को बारीकी से दिखाया गया है। उस समय मुगलों पर औरंगजेब का शासन था, जो दक्कन क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए लगातार प्रयासरत थे।

Chhaava Trailer : किरदार और कहानी-
विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी महारानी येसुबाई के किरदार में नजर आएंगी। अक्षय खन्ना ने मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभाई है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे संभाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की रक्षा के लिए औरंगजेब की सेना के खिलाफ युद्ध छेड़ा और अपने साहस और रणनीति से मुगलों को हराया।

Chhaava Trailer : लक्ष्मण उटेकर की पहली पीरियड ड्रामा फिल्म-
"मिमी," "लुका छुपी," और "जरा हटके जरा बचके" जैसी सफल फिल्मों के बाद लक्ष्मण उटेकर ने पहली बार पीरियड ड्रामा में हाथ आजमाया है। ट्रेलर में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, शानदार सेट और भव्य युद्ध दृश्यों के जरिए दर्शकों को एक भव्य अनुभव का वादा किया गया है।

Chhaava Trailer : संभाजी महाराज का शौर्य-
फिल्म में संभाजी महाराज की वीरता को दिखाया गया है, जिन्होंने अपनी युद्ध रणनीतियों से कई बार मुगलों को हराया। उन्होंने औरंगजेब के बेटे को अपने संरक्षण में रखकर उसकी जान बचाई और मराठा साम्राज्य को मुगलों के आक्रमण से बचाने में अहम भूमिका निभाई।

Chhaava Trailer : प्रशंसकों में उत्साह-
‘छावा’ का ट्रेलर देखकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। यह फिल्म मराठा साम्राज्य की गौरवशाली गाथा और छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करती है। फिल्म की भव्यता और कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस इसे साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में शामिल करती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire