Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Chenab Rail Bridge: दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर दौड़ी वंदेभारत, तिरंगा लेकर निकले प्रधानमंत्री मोदी

Chenab Rail Bridge: दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर दौड़ी वंदेभारत, तिरंगा लेकर निकले प्रधानमंत्री मोदी
X

Chenab Rail Bridge: श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी ने तिरंगा लहराते हुए चिनाब ब्रिज पर कदमताल किया, जिसका उत्साहपूर्ण अंदाज देखते ही बनता था। यह पुल, जो पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है, भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का प्रतीक है। इस उपलब्धि ने न केवल भारत की तरक्की को दर्शाया, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी विकास के अंतर का संदेश दिया।



उद्घाटन के बाद, पीएम मोदी ने अंजी नदी पर बने भारत के पहले ‘केबल-स्टेड’ रेलवे पुल का भी लोकार्पण किया। इससे पहले, वे चिनाब ब्रिज के पास बने ‘व्यू प्वाइंट’ पर पहुंचे, जहां उन्हें इस परियोजना की जानकारी दी गई। यह पुल कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से रेल मार्ग से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पीएम ने केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ रियासी जिले में चिनाब ब्रिज के पास स्थापित रेलवे संग्रहालय का दौरा किया। संग्रहालय में उन्होंने इंजीनियरों और श्रमिकों से बातचीत की, जो इस मेहराब वाले पुल के निर्माण का हिस्सा थे। यह पुल 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire