Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सरकारी नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार

सरकारी नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार
X

रायपुर: रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर आधा दर्जन से अधिक लोगों से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने राजेंद्र नगर निवासी आरोपी दंपत्ति देवेन्द्र जोशी और झगीता जोशी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों खुद को बड़े अधिकारियों का करीबी बताकर बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का झांसा देते थे और फर्जी नियुक्ति पत्र देकर मोटी रकम वसूलते थे। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

29 जनवरी को अंजना गहिरवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि फरवरी 2021 में अपने मौसा-मौसी के घर मुलाकात के दौरान नौकरी की इच्छा जाहिर की थी, जिस पर देवेन्द्र जोशी ने फूड इंस्पेक्टर पद के लिए वैकेंसी का दावा करते हुए 25 लाख रुपये की मांग की। अंजना ने परीक्षा दी, लेकिन कम नंबर आने के बाद भी आरोपी ने विशेष अनुशंसा के नाम पर झूठा रिजल्ट भेज दिया।

इसके बाद किश्तों में पूरी रकम लेकर आरोपी उन्हें टालता रहा। बाद में पता चला कि इसी तरह गजेन्द्र लहरे, कुणाल देव और भुनेश्वर सोनवानी से भी 25-25 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखबिरों की मदद से देवेन्द्र और झगीता जोशी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल किया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire