Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

होल्ड पेंशन और लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर सात लाख की ठगी, चार आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार...

पुलिस ने आरोपियों से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

होल्ड पेंशन और लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर सात लाख की ठगी, चार आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार...
X

MP News : भोपाल। पेंशन होल्ड होने का बोलकर तथा बैंक में लाईफ सर्टिफिकेट अपडेट करने के नाम पर 7 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 4 आरोपियों को सायबर क्राइम पुलिस ने सक्ति छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी खाताधारक सायबर जालसाजों को कमीशन पर खातें बेंच देते थे। इन्हीं खातों में 20 दिन में 50 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ। पीड़ित को जाल में फांसने के लिए वह स्वयं को ट्रेजरी का अधिकारी बताकर बात करते थे, जिससे उन्हें विश्वास हो जाता था। पुलिस ने आरोपियों से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

MP News : तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार परधारा 201, 120 (बी) भादवि का इजाफा किया गया है। एडिशनल डीसीपी सायबर क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गत दिनों पीड़ित की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पीड़ित ने बताया था कि उनके पास अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था। कॉलर ने खुद को ट्रेजरी से बात करने का बोलकर पेंशन होल्ड होने का बताकर तथा बैंक में लाईफ सर्टिफिकेट अपडेट के नाम पर 6.95 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।

MP News : पुलिस ने तकनीकी जांच के बाद सक्ति छत्तीसगढ़ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।चार में से 3 आरोपी बैंक खाताधारक है। जबकि एक आरोपी खाताधारकों से खाते खरीदकर मामले में अन्य आरोपियों को बेंच देता था। आरोपी ठगी की राशि दो-तीन बैंक खातों में ट्रांसफर करने के बाद एटीएम के माध्यम से रकम निकाल लेते थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire