Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Chardham Yatra Schedule 2025: कल से शुरु होगी चारधाम यात्रा, जानें कब, कहां, पहुंचेगा श्रद्धालुओं का जत्था, यहां देखिए पूरा Schedule

देहरादून। Chardham Yatra Schedule 2025: चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया यानी 30 अप्रैल से शुरु होंगी। 6 नवंबर तक चलने वाली यात्रा के लिए 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अब तक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

Chardham Yatra Schedule 2025: कल से शुरु होगी चारधाम यात्रा, जानें कब, कहां, पहुंचेगा श्रद्धालुओं का जत्था, यहां देखिए पूरा Schedule
X

देहरादून। Chardham Yatra Schedule 2025: चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया यानी 30 अप्रैल से शुरु होंगी। 6 नवंबर तक चलने वाली यात्रा के लिए 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अब तक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। आज मंगलवार (29 अप्रैल) को मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। भैरो घाटी में विश्राम के बाद डोली 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा।

Chardham Yatra Schedule 2025: यात्रा का पूरा कैलेंडर अक्षय तृतीया यानी 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट सुबह 10.30 बजे खुल जाएंगे और चारधाम यात्रा की शुरुआत भी हो जाएगी। 30 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। 22 अक्टूबर को गंगोत्री के धाम के कपाट बंद होंगे।

Chardham Yatra Schedule 2025: 30 अप्रैल को सुबह 11:55 बजे यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। 23 अक्टूबर को कपाट बंद होंगे। 2 मई सुबह 7:00 बजे केदारनाथ के कपाट खुलेंगे और 23 अक्टूबर को बंद होंगे। 4 मई को सुबह 6:00 बजे बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। 6 नवंबर 2025 को कपाट बंद होंगे।

Chardham Yatra Schedule 2025: बता दें कि चारधाम यात्रा में हर साल लाखों श्रद्धालु विभिन्न प्रदेशों से आते हैं। श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन-पूजा करते हैं। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें तीर्थयात्रा के मार्ग में वाहन संचालन और ड्राइवरों के लिए भी दिशा निर्देश शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire