Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Chardham Yatra 2025: गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु; केदारनाथ-बद्रीनाथ के कपाट 2 दिन बाद खुलेंगे
- Pradeep Sharma
- 30 Apr, 2025
देहरादून। Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा बुधवार (30 अप्रैल) से शुरू हो गई है। 6 नवंबर तक चलने वाली यात्रा के लिए 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अक्षय तृतीया पर गांगोत्री धाम और यमुनोत्री के कपाट खुल गए हैं।
देहरादून। Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा बुधवार (30 अप्रैल) से शुरू हो गई है। 6 नवंबर तक चलने वाली यात्रा के लिए 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अक्षय तृतीया पर गांगोत्री धाम और यमुनोत्री के कपाट खुल गए हैं। केदारनाथ के 2 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे।
Chardham Yatra 2025: यात्रा का पूरा कैलेंडर
अक्षय तृतीया यानी 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल गए हैं। 22 अक्टूबर को गंगोत्री के धाम के कपाट बंद होंगे। यमुनोत्री के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे। 2 मई सुबह 7:00 बजे केदारनाथ के कपाट खुलेंगे और 23 अक्टूबर को बंद होंगे। 4 मई को सुबह 6:00 बजे बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। 6 नवंबर 2025 को कपाट बंद होंगे।
Chardham Yatra 2025: ये हैं उत्तराखंड के चार धाम
चारधाम यात्रा में हर साल लाखों श्रद्धालु विभिन्न प्रदेशों से आते हैं। श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन-पूजा करते हैं। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें तीर्थयात्रा के मार्ग में वाहन संचालन और ड्राइवरों के लिए भी दिशा निर्देश शामिल हैं।
Chardham Yatra 2025: एक महीने VIP दर्शन पर रोक
चाारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से शुरू हुए थे। रजिस्ट्रेशन अभी जारी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 20 लाख तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 7.48 लाख केदारनाथ, 5.74 लाख बद्रीनाथ, 3 लाख यमुनोत्री और 3 गंगोत्री के लिए रजिस्ट्रेशन शामिल हैं। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन पर रोक लगाई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा" के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ, भगवान परशुराम जयंती की दीं शुभकामनाएं
- 2. MP Board Result 2026 LIVE : MP बोर्ड-10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा टापर
- 3. Amit Shah In Parliament : 2026 की जनगणना जाति के साथ होगी, परिसीमन का रास्ता साफ: अमित शाह ने संसद में दूर किया कन्फ्यूजन
- 4. MP Accident : NH-44 पर हिट एंड रन, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, महिला समेत 2 की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

