Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ों से गिरा मलबा, कई जगहों पर यात्रा बंद, यात्री फंसे

प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को बिस्किट व पेयजल सामग्री उपलब्ध कराई गई।

Chardham Yatra 2024: बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ों से गिरा मलबा, कई जगहों पर यात्रा बंद, यात्री फंसे
X
Chardham Yatra 2024: नंदप्रयाग/कर्णप्रयाग। पहाड़ों पर लगातार बारिश से बदरीनाथ हाईवे शनिवार सुबह अवरुद्ध हो गया। वहीं शुक्रवार को नंदप्रयाग के पास हाईवे अवरुद्ध होने के चलते बदरीनाथ धाम जाने व धाम से आने वाले 700 से अधिक तीर्थयात्रियों को चमोली पीपलकोटी व गौचर सहित अन्य स्थानों पर रोका गया। हाईवे खोलने के लिए एनएच व बीआरओ की टीम सुबह से जुटी है।



Chardham Yatra 2024:
प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को बिस्किट व पेयजल सामग्री उपलब्ध कराई गई। नंदप्रयाग में हाईवे अवरुद्ध होने के चलते छोटे वाहनों की आवाजाही कौठियालसैंण नंदप्रयाग मोटर मार्ग से कराई गई। सोनला के पास भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आने के चलते कई वाहन मलबा व बोल्डर की चपेट आने से क्षतिग्रस्त भी हुए।



Chardham Yatra 2024: थाना प्रभारी कर्णप्रयाग डीएस रावत ने बताया सुबह पांच बजे कमेड़ा में राजमार्ग पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हुआ। कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर पहाड़ी से आए मलबे से शुक्रवार को भी वाहनों का आवागमन ठप रहा। दूसरी ओर नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग में बहुगुणानगर और मंडी परिषद परिसर लैंडस्लाइस की जद में है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire