Breaking News
Create your Account
कांवड़िए की मौत से मचा बवाल, मथुरा-बरेली हाईवे जाम, गुस्साए श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजे को किया आग के हवाले
- Rohit banchhor
- 25 Jul, 2025
हादसे के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजे में आग लगा दी और हाईवे जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।
UP News : बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शुक्रवार दोपहर मथुरा-बरेली हाईवे पर बुटला मोड़ के पास एक दर्दनाक हादसे ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया। कछला से गंगा जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बरेली के भगवानपुर भुता निवासी कांवड़िए अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कांवड़िया प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीजे में आग लगा दी और हाईवे जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।
बता दें कि घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के मथुरा-बरेली हाईवे पर बुटला मोड़ की है। जानकारी के अनुसार, कछला से गंगा जल लेकर लौट रहे दो कांवड़िए हाईवे किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास बैठकर आराम कर रहे थे, जबकि अन्य साथी खाना बना रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज, बरेली से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रमोद को गंभीर चोटें आईं। मृतक और घायल दोनों बरेली के भगवानपुर भुता के रहने वाले थे। कांवड़िए की मौत की खबर फैलते ही साथी कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया।
गुस्साए श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और उसमें लगे डीजे सिस्टम को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही मथुरा-बरेली हाईवे को जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के दौरान भुता के कांवड़ियों ने नवाबगंज के एक कांवड़िया को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की। बवाल की सूचना पर उझानी पुलिस के साथ भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित कांवड़ियों को समझा-बुझाकर पेड़ से बंधे युवक को मुक्त कराया और फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रैक्टर में लगी आग पर काबू पाया।
घायल कांवड़िए प्रमोद को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक अंकित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम निपटाना है तो देखें छुट्टियों की लिस्ट
- 2. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकालेश्वर भस्म श्रृंगार दर्शन, देखें Live
- 3. Raipur City Crime : दोहरा हत्याकांड से फैली सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद पहुंचा थाने
- 4. CG Crime : जादू-टोने के शक में हत्या, महिला को पत्थर से मारकर कुएं में फेंका, तीन आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

