Top
Begin typing your search above and press enter to search.

जिम्मेदारियों में बदलाव: अजय शर्मा बने एमपी पुलिस हाउसिंग के अध्यक्ष, MD का प्रभार, उपेन्द्र जैन डीजी EOW नियुक्त

जिम्मेदारियों में बदलाव: अजय शर्मा बने एमपी पुलिस हाउसिंग के अध्यक्ष, MD का प्रभार, उपेन्द्र जैन डीजी EOW नियुक्त
X

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। जारी आदेश के मुताबिक अजय कुमार शर्मा, भापुसे (1989) महानिदेशक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल को अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम, भोपाल (सेवाएं सा.प्र.वि. से वापिस लेते हुए) नियुक्त किया है।

साथ ही, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना अतिरिक्त प्रभार निगम, भोपाल का प्रभार सौंपा है। इसके अलावा उपेन्द्र कुमार जैन, भापुसे (1991) विशेष पुलिस महानिदेशक / प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम, भोपाल को महानिदेशक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, भोपाल (सेवाएं सा.प्र.वि. को सौंपते हुए) नियुक्त किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire