Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Chandrodaya Temple: वृंदावन में बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा चंद्रोदय मंदिर तैयार, पूर्व CM अखिलेश ने किया था शिलान्यास, प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

Chandrodaya Temple: वृंदावन में बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा चंद्रोदय मंदिर तैयार, पूर्व CM अखिलेश ने किया था शिलान्यास, प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं लोकार्पण
X

Chandrodaya Temple: मथुरा: मथुरा जिले के वृंदावन में देश का सबसे ऊंचा और भव्य चंद्रोदय मंदिर लगभग बनकर तैयार हो गया है। इस मंदिर का उद्घाटन मई के अंतिम सप्ताह में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर का लोकार्पण कर सकते हैं। मंदिर प्रबंधन ने उन्हें आमंत्रण भेज दिया है, हालांकि अभी पीएमओ से आधिकारिक मंजूरी मिलना बाकी है।

वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित अक्षय पात्र परिसर में बने इस मंदिर की आधारशिला वर्ष 2014 में रखी गई थी। उस समय उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिलान्यास किया था, जबकि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने इसकी नींव रखी थी। इस्कॉन बेंगलुरु द्वारा लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 70 मंजिला मंदिर करीब 210 मीटर ऊंचा है, जो कुतुब मीनार से कई गुना अधिक ऊंचा बताया जा रहा है।

मंदिर की मजबूती के लिए इसकी नींव करीब 55 मीटर गहरी बनाई गई है। इतनी ऊंचाई के चलते यहां से टेलीस्कोप के माध्यम से आगरा स्थित ताजमहल को भी देखा जा सकेगा। मंदिर के शुरुआती तीन तल चैतन्य महाप्रभु, राधा-कृष्ण और बलराम को समर्पित हैं।

द्रविड़, नागर और आधुनिक वास्तुकला के मिश्रण से तैयार इस मंदिर में 4डी तकनीक के जरिए भक्तों को धार्मिक लीलाओं का अनुभव कराया जाएगा। परिसर में प्राकृतिक वन, तालाब और कृत्रिम पहाड़ियों का निर्माण भी किया गया है। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां जारी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire