Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Chandigarh Crime : डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में ससुर ने दामाद को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो...

Chandigarh Crime : चंडीगढ़। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में शनिवार को पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी ससुर ने भारतीय राजस्व सेवा अफसर दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी।

Chandigarh Crime : डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में ससुर ने दामाद को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो...
X
Chandigarh Crime : चंडीगढ़। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में शनिवार को पंजाब पुलिस के पूर्व एआईजी ससुर ने भारतीय राजस्व सेवा अफसर दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृतक हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में आईआरएस अधिकारी थे। उनका पत्नी के साथ काफी समय से तलाक का केस चल रहा है। शनिवार को लड़का और लड़की पक्ष सुनवाई के लिए कोर्ट में पहुंचे थे। यहां कोर्ट ने दोनों पक्षों को मेडिएशन (मध्यस्थता) सेंटर भेजा था। यहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग चल रही थी।


Chandigarh Crime : तभी लड़की के पिमा पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू ने बाथरूम जाने की बात कही। वह अपने दामाद हरप्रीत को रास्ता पूछने के बहाने मेडिएशन सेंटर से बाहर ले गया। बाहर आते ही ससुर ने करीब 5 राउंड फायरिंग की। जिसमें 2 गोलियां हरप्रीत सिंह को लगी। आसपास के लोगों ने हरप्रीत को संभाला। इसके बाद परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान हरप्रीत सिंह की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire