Chandan Gupta Murder Case: कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड के सभी 28 दोषियों को उम्रकैद, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला
- Pradeep Sharma
- 03 Jan, 2025
Chandan Gupta Murder Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज में तिरंगा यात्रा को लेकर भड़की भीड़ की हिंसा में युवक चंदन गुप्ता की हत्या के मामले में लखनऊ की एनआईए
नई दिल्ली/कासगंज। Chandan Gupta Murder Case: उत्तर प्रदेश के कासगंज में तिरंगा यात्रा को लेकर भड़की भीड़ की हिंसा में युवक चंदन गुप्ता की हत्या के मामले में लखनऊ की एनआईए कोर्ट ने सभी 28 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है और 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने गुरुवार 2 जनवरी को 28 आरोपियों को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने दो आरोपियों नसीरुद्दीन और असीम कुरैशी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है।
Chandan Gupta Murder Case: कासगंज में क्या हुआ था चंदन गुप्ता के साथ
26 जनवरी 2018 की सुबह चंदन गुप्ता और उनके भाई विवेक गुप्ता ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। सरकारी वकील ने बताया कि जब यह जुलूस तहसील रोड पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गेट के पास पहुंचा तो सलीम, वसीम और नसीम समेत एक ग्रुप ने कथित तौर पर उनका रास्ता रोक लिया और यात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया। वकील ने बताया कि जब चंदन ने आपत्ति जताई तो हालात काफी बिगड़ गए और आरोपियों की तरफ से पथराव शुरू हो गया।
Chandan Gupta Murder Case: वकील ने बताया कि मुख्य आरोपियों में से एक सलीम ने चंदन को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद विवेक और उनके साथी चंदन को कासगंज पुलिस स्टेशन ले जाने में कामयाब रहे, जहां से उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदन की हत्या की वजह से हालात काफी खराब हो गए और तीन दिनों तक क्षेत्र में दंगे हुए। पूरे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव काफी बढ़ गया। भारी मात्रा में पुलिस बल मुस्तैद करना पड़ा।
Chandan Gupta Murder Case: चंदन गुप्ता मामले में दोषी करार दिए गए लोगों में वसीम, नसीम, जाहिद उर्फ जग्गा, बबलू, अकरम, तौफीक, मोहसिन, राहत, सलमान, आसिफ, निशु उर्फ जीशान, खिल्लन, वासिफ, इमरान, शमशाद, जफर, शाकिर, खालिद, फैजान, इमरान, शाकिर, आसिफ कुरैशी उर्फ हिटलर, असलम कुरैशी, शवाब, साकिब और आमिर रफी शामिल हैं।

