Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Champions Trophy IND vs BAN : शुभमन गिल का शतक, भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

जिसके जवाब में भारत ने 21 गेंद शेष रहते मैच को जीत लिया।

Champions Trophy IND vs BAN : शुभमन गिल का शतक, भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया
X

Champions Trophy IND vs BAN : दुबई। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर जीत का आगाज किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 21 गेंद शेष रहते मैच को जीत लिया।

Champions Trophy IND vs BAN : बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, लेकिन उनकी शुरुआती टीम 35 रन पर ही पवेलियन लौट गई। तौहीद हृदय और जाकिर अली ने बांग्लादेश को संकट से उबारते हुए 154 रनों की साझेदारी की। हृदय ने 100 रन बनाए, जबकि अली ने 68 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Champions Trophy IND vs BAN : भारत के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा ने 3 और अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए। शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का 8वां शतक लगाया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसने भारत को आसान जीत दिलाई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire