Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Champions Trophy Final 2025 : युजवेंद्र चहल के साथ नजर आईं मिस्ट्री गर्ल, क्या ये हैं यूट्यूबर आरजे महवेश?
- Rohit banchhor
- 09 Mar, 2025
फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि चहल या धनश्री इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।
Champions Trophy Final 2025 : दुबई। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्टेडियम में नजर आए। यह मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा था, जिसे चहल ने स्टैंड्स में बैठकर देखा। कैमरा बार-बार चहल और उनकी साथी पर फोकस कर रहा था, जिससे फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह मिस्ट्री गर्ल भारतीय यूट्यूबर आरजे महवेश हैं।
Champions Trophy Final 2025 : चहल और धनश्री के रिश्ते पर सवाल-
युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ महीनों से अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों के अलगाव की खबरें कई बार सुर्खियों में आ चुकी हैं, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब फाइनल मैच के दौरान चहल का मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आना इस चर्चा को और हवा दे रहा है।
Champions Trophy Final 2025 : सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें-
मैच के दौरान जैसे ही चहल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आईं, वैसे ही फैंस ने मजेदार कमेंट्स और मीम्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा, “हम तो सोच रहे थे कि चहल साहब टेंशन में होंगे, लेकिन ये तो यहां मस्त हैं!” वहीं, कुछ लोगों ने धनश्री वर्मा को लेकर भी प्रतिक्रियाएं दीं और उनकी आलोचना करने लगे।
Champions Trophy Final 2025 : चहल नहीं हैं टीम का हिस्सा-
युजवेंद्र चहल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मौजूद थे। हालांकि, अब उनकी मिस्ट्री गर्ल के साथ मौजूदगी क्रिकेट से ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। फैंस अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि चहल या धनश्री इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market Today June 2: अंतरराष्ट्रीय कमजोर संकेतों से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 322 अंक और निफ्टी 153 अंक फिसला
- 2. Raipur City News : युवा उद्यमियों को मिलेगा बिजनेस गुरुमंत्र, माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का भव्य सेमिनार कल
- 3. RRB NTPC UG का एडमिट कार्ड जारी: 13 जून की परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें, जानें परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
- 4. CG News: मैनपाट में पीलिया से पांच मौतें, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

