Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Champions Trophy 2025: इन 6 धुरंधरों को चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं मिली टीम में जगह, अनदेखी पर उठे सवाल, जानिए कौन हैं वो पांच बदनसीब खिलाड़ी
Champions Trophy 2025: मुंबई: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी ने टीम में वापसी की है। भारत का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली, जिनकी अनदेखी पर सवाल उठे हैं।
Champions Trophy 2025: संजू सैमसन: निरंतरता की कमी बनी बाधा
संजू सैमसन, जो टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में एक मजबूत दावेदार थे, को बाहर कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी अनुपस्थिति ने चयन पर असर डाला।

Champions Trophy 2025: ईशान किशन: प्रदर्शन के बावजूद मौका नहीं
वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड बनाने वाले ईशान किशन को टीम से बाहर रखा गया। वह घरेलू क्रिकेट में फॉर्म में थे, लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया।

Champions Trophy 2025: युजवेंद्र चहल: अनुभव के बावजूद बाहर
चहल, जो लंबे समय तक टीम का हिस्सा रहे हैं, फिर से नजरअंदाज किए गए। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को उनकी जगह टीम में रखा गया।

Champions Trophy 2025: करुण नायर को भी नहीं मिली जगह, 7 मैचों में बना चुके है 752 रन
विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर ने अब तक 7 पारियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 752.00 की औसत से 752 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं, जिनमें से 4 शतक लगातार मैचों में आए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके बावजूद, उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Champions Trophy 2025: मोहम्मद सिराज: खराब फॉर्म बना बाधा
सिराज को हालिया फॉर्म की वजह से टीम में जगह नहीं मिल सकी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनका प्रदर्शन कमजोर रहा, जिससे चयनकर्ताओं ने शमी और अर्शदीप को चुना।

Champions Trophy 2025: शिवम दुबे: ऑलराउंडर की कमी
ऑलराउंडर शिवम दुबे, जिन्होंने टी20 और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया, टीम में अपनी जगह नहीं बना सके। टीम प्रबंधन ने केवल हार्दिक पांड्या को इस भूमिका के लिए चुना।

Champions Trophy 2025: कब और किस्से भिड़ेगी भारतीय टीम-
20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत
23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत
02 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत
09 मार्च: फाइनल
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का स्क्वाड:
रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल (VC), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा.
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : कलयुगी बेटे ने उठाया का खौफनाक कदम, डांट से नाराज होकर पिता को सुलाई मौत की नींद
- 2. GT vs KKR IPL 2026: कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग-11
- 3. MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
- 4. RTE Act: आरटीई 14,403 बच्चों को निजी स्कूलों में मिला आनलाइन प्रवेश, पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : साय, फटाफट चेक करें नाम... और स्कूल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

