Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Champions Trophy 2025 : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ओपनर के रूप में सबसे तेज 9000 रन पूरे किए...
- Rohit banchhor
- 23 Feb, 2025
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को गर्व से भर दिया है और उन्हें हिटमैन के रूप में स्थापित किया है।
Champions Trophy 2025 : दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। चौंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में खाता खोलते ही रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 9000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं।
Champions Trophy 2025 : रोहित शर्मा ने महज 181 पारियों में 9000 वनडे रन पूरे कर लिया, जो इस आंकड़े को सबसे तेज हासिल करने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 197 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
Champions Trophy 2025 : रोहित शर्मा ने इन दिग्गज खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे-
सचिन तेंदुलकर- 197 पारियां
सौरव गांगुली- 231 पारियां
क्रिस गेल- 246 पारियां
एडम गिलक्रिस्ट- 253 पारियां
सनथ जयसूरिया- 268 पारियां
Champions Trophy 2025 : रोहित शर्मा ने साल 2013 में भारतीय टीम के लिए रेगुलर ओपनर के रूप में खेलना शुरू किया था, और तभी से वह इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इस रिकॉर्ड को तोड़ना खास तौर पर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज के समय में वनडे क्रिकेट में रन बनाना पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो चुका है।
Champions Trophy 2025 : रोहित शर्मा की यह उपलब्धि न केवल उनकी क्लास को दर्शाती है, बल्कि उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ओपनरों में शुमार करती है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को गर्व से भर दिया है और उन्हें हिटमैन के रूप में स्थापित किया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी का समय घटा, अब सिर्फ 4 घंटे ही खुलेंगे केंद्र, आदेश जारी
- 2. Char Dham Yatra 2026: इस दिन से शुरु होगी चार धाम यात्रा, जानिए कब खुलेंगे गंगोत्री से केदारनाथ तक के कपाट
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ में महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, भाजपा का राज्यव्यापी आंदोलन शुरू, रायपुर में कल महिला जनआक्रोश पदयात्रा
- 4. UP SIR: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से कटे 2.05 करोड़ नाम, SIR के बाद कुल मतदाता 13.39 करोड़
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

