Breaking News
:

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, श्रेयस और राहुल की वापसी, इस खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा कप्तान और शुभमन गिल उपकप्तान। भारत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अभियान शुरू करेगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025

Champions Trophy 2025: मुंबई: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई की चयन समिति ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी, जबकि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय टीम 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।




Champions Trophy 2025: टीम के बैटर:

टीम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत पर होगी। युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को बैकअप ओपनर के तौर पर शामिल किया गया है। वनडे विश्व कप 2023 के अधिकतर खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बनाए रखा गया है।


Champions Trophy 2025: ऐसी होगी गेंदबाजी:

गेंदबाजी विभाग में अनुभवी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। चोट से उबरने के बाद कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है।


Champions Trophy 2025: सिराज और सैमसन को नहीं मिली जगह

टीम चयन में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है। मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को टीम में जगह नहीं मिल सकी। सिराज का बाहर होना चौंकाने वाला फैसला रहा, जबकि सैमसन और रेड्डी के प्रदर्शन को लेकर चयनकर्ताओं ने संतुलन बनाने की बात कही।


Champions Trophy 2025: अर्शदीप सिंह की वापसी

टी20 फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह ने वनडे टीम में वापसी की है। उन्होंने दिसंबर 2023 में आखिरी वनडे मैच खेला था। इस बार उनसे गेंदबाजी विभाग में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है।


Champions Trophy 2025: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 23 फरवरी को

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है। भारत ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाया। भारत के सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई में होगा।


Champions Trophy 2025: मुख्य चयनकर्ता का बयान

चयनकर्ताओं के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने कहा कि यह टीम संतुलित है और इसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। शुभमन गिल को उपकप्तान बनाते हुए उन्होंने कहा, "गिल ने वनडे विश्व कप और अन्य टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।"






Champions Trophy 2025: 
कब और किस्से भिड़ेगी भारतीय टीम-

20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत

23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत

02 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत

09 मार्च: फाइनल


Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का स्क्वाड:

रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल (VC), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा.

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us