Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Champions Trophy 2025: भारतीय जर्सी पर पाकिस्तान ना लिखे जाने को लेकर बढ़ा विवाद, सामने आई BCCI की प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले- सचिव सैकिया

Champions Trophy 2025: भारतीय जर्सी पर पाकिस्तान ना लिखे जाने को लेकर बढ़ा विवाद, सामने आई BCCI की प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले- सचिव सैकिया
X

Champions Trophy 2025: नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीसीबी और बीसीसीआई के बीच तनातनी जारी है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक, आईसीसी बीसीसीआई के रवैये से नाराज नजर आ रहा था। दरअसल, भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम न लिखने की खबरें सामने आई थीं। लेकिन अब बीसीसीआई ने आईसीसी के नियमों का पालन करने की पुष्टि कर दी है।

Champions Trophy 2025: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया, “हम चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान आईसीसी के हर नियम का पूरी तरह पालन करेंगे। लोगो और ड्रेस कोड के संबंध में जो भी नियम लागू होंगे, हम उनका पालन करेंगे।” हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कैप्टन्स डे परेड और अन्य मीडिया कार्यक्रमों के लिए पाकिस्तान जाएंगे या नहीं। इस पर सैकिया ने कहा, 'रोहित शर्मा आईसीसी मीडिया कार्यक्रमों के लिए पाकिस्तान जाएंगे या नहीं, यह अभी तय नहीं हुआ हैं'

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी 2025 से कराची में होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। भारत ने सुरक्षा चिंताओं के चलते पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित होगा। भारतीय टीम के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे। यदि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो खिताबी मुकाबला भी दुबई में होगा। वहीं, यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल या ग्रुप स्टेज में बाहर हो जाती है, तो फाइनल लाहौर में खेला जाएगा। इस मामले को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच खींचतान जारी है, लेकिन आईसीसी ने टूर्नामेंट के नियमों और शेड्यूल पर स्थिति साफ कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire