Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल: भारत-पाकिस्तान की कब और कहां होगी टक्कर, यहां जानें डिटेल्स

भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 फरवरी को खेला जाएगा।

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल: भारत-पाकिस्तान की कब और कहां होगी टक्कर, यहां जानें डिटेल्स
X

Champions Trophy 2025 : नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल की घोषणा आईसीसी द्वारा कर दी गई है। इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और हाईवोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 फरवरी को खेला जाएगा।

Champions Trophy 2025 : बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी बार मैच टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला गया था। उस समय भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी, इससे पहले टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी पाकिस्तान को हराया था।

Champions Trophy 2025 : जानिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पूरा शेड्यूल-

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी और इसका फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 15 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के मैच पाकिस्तान और दुबई में होंगे। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची तीन स्थान पर खेले जाएंगे। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया अपने मैच खेले जाएंगे। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए अगले दिन के रिजर्व दिन होंगे।


Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी के दो ग्रुप-

ग्रुप ए - पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश.

ग्रुप बी - दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड.

Champions Trophy 2025 : कब कहां और किसके साथ टीम खेलेगी टीम इंडिया

20 फरवरी, बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई

23 फरवरी, पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

2 मार्च, न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई


Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंची है तो...

4 मार्च, सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च, सेमीफाइनल 2, लाहौर, पाकिस्तान



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire