Create your Account
SP की गाड़ी का कटा चालान, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ठोका गया 2000 रुपये का जुर्माना
- Rohit banchhor
- 12 Nov, 2024
इसी कड़ी में बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) को भी यातायात नियम तोड़ने का जुर्माना भरना पड़ा।
CG News : बिलासपुर। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, चाहे वह आम नागरिक हो, अधिकारी हो, या किसी सरकारी पद पर हो। इसी कड़ी में बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) को भी यातायात नियम तोड़ने का जुर्माना भरना पड़ा।
CG News : रविवार को बिलासपुर के एसपी रजनेश सिंह की गाड़ी का चालान काटा गया, जब उनकी गाड़ी ने सिग्नल जंप किया। घटना के दौरान एसपी स्वयं अपनी गाड़ी में नहीं थे, बल्कि कलेक्टर की गाड़ी में उनके साथ थे, जबकि उनकी गाड़ी पीछे आ रही थी। एसपी की गाड़ी जैसे ही सत्यम चौक के पास पहुंची, सिग्नल लाल हो गया और गाड़ी ने सिग्नल को पार कर दिया। चौराहे पर लगे एडवांस कैमरे ने तुरंत गाड़ी की तस्वीर खींच ली और आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) ने ई-चालान जारी कर दिया।
CG News : एसपी रजनेश सिंह ने तुरंत चालान का भुगतान करते हुए कहा कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि कोई नियम तोड़ता है, तो उसे सरकार द्वारा निर्धारित दंड भरना ही पड़ेगा। इस घटना ने शहर में एक उदाहरण पेश किया कि कानून के सामने सभी समान हैं, चाहे वह कानून के रक्षक ही क्यों न हों।
CG News : घटना के समय एसपी रजनेश सिंह कलेक्टर के साथ एक सरकारी कार्यक्रम में जा रहे थे। कलेक्टर की गाड़ी सिग्नल हरा रहते हुए चौक से निकल गई, परन्तु जब एसपी की गाड़ी चौक पर पहुंची, तब तक सिग्नल लाल हो चुका था, जिससे उनकी गाड़ी का सिग्नल जंप दर्ज हो गया।
Related Posts
More News:
- 1. NDMA Mock Drill Alert: आपके फोन पर भी आई है बीप की आवाज! घबराएं नहीं, जानें क्यों हुआ ऐसा?
- 2. MP Crime : झाड़ियों में मिला युवक का निर्वस्त्र शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका गहराई
- 3. CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
- 4. Petrol Diesel Price Hike-Reduction: तेल संकट के बीच दुनिया ने दी राहत, भारत में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; पाकिस्तान ने भी घटाए ईंधन के रेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

