Create your Account
Chaitra Navratri 2025: व्रत से घटाएं वजन, बनी रहेगी ऊर्जा, न्यूट्रिशनिस्ट की मानें ये सलाह
Chaitra Navratri 2025: रायपुर: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आज से शुरू हो रहा है, जो 6 अप्रैल को नवमी के कन्या पूजन के साथ समाप्त होगा। इस दौरान लाखों लोग नौ दिनों तक उपवास रखते हैं, तो कुछ पहले और आखिरी दिन व्रत करते हैं। नवरात्रि व्रत में 'फलाहारी' आहार का चलन है, जिसमें कुट्टू का आटा, साबूदाना, राजगिरा, सिंघाड़े का आटा, बाजरा जैसी चीजें शामिल हैं। आलू, शकरकंद, कद्दू, लौकी, खीरा, गाजर और सभी फल भी खाए जा सकते हैं। हालांकि, गेहूं, चावल, दालें, सूजी और मैदा वर्जित हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सही तरीके से व्रत करने से वजन कम हो सकता है और सेहत को फायदा मिल सकता है।
Chaitra Navratri 2025: उपवास के स्वास्थ्य लाभ न्यूट्रिशनिस्ट बताते हैं, "उपवास न सिर्फ आध्यात्मिक शांति देता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। शोध बताते हैं कि यह फैट बर्न करने, वजन घटाने और हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग जैसी समस्याओं में मदद करता है। व्रत के दौरान सीमित भोजन पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने और आंत को साफ करने का मौका देता है।"
Chaitra Navratri 2025: व्रत में वजन घटाने के टिप्स
हल्का भोजन चुनें: कुट्टू, सिंघाड़े या राजगिरा के आटे से पूड़ी-पकौड़े की जगह रोटी या खिचड़ी बनाएं। इससे अतिरिक्त कैलोरी से बचा जा सकता है।
उबले आलू पसंद करें: तले हुए आलू की जगह उबले आलू या फल खाएं, जो कम कैलोरी वाले हों।
फलों का सेवन बढ़ाएं: फल विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो दिनभर ऊर्जा बनाए रखते हैं।
जड़ वाली सब्जियां सीमित मात्रा में: शकरकंद, अरबी, कद्दू जैसे विकल्प पौष्टिक हैं, लेकिन कैलोरी अधिक होने से संयम रखें।
डेयरी को शामिल करें: दूध, दही, पनीर और छाछ से प्रोटीन और कैल्शियम की पूर्ति करें। *चाय-कॉफी से परहेज: ये डिहाइड्रेशन बढ़ाते हैं। इनकी जगह नींबू पानी, नारियल पानी या छाछ लें।
चीनी कम करें: हलवा-खीर में शहद, खजूर या फल डालें, प्रोसेस्ड चीनी से बचें।
डॉक्टरों का मानना है की "सही फलाहार से नवरात्रि का व्रत न सिर्फ पूजा-अर्चना के लिए बल्कि सेहत के लिए भी वरदान बन सकता है।"
Related Posts
More News:
- 1. CG News: सीएम साय देर रात कोलकाता रवाना होंगे, झारग्राम में करेंगे रोड शो, नामांकन रैली में शामिल होंगे
- 2. Tamil Nadu Chunav: बीजेपी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, सूची में अन्नामलाई का नाम नहीं..यहां देखें सूची पार्टी ने किस पर लगाया दांव
- 3. Mumbai New Cricket Stadium : मुंबई में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एक लाख फैंस देख सकेंगे मैच
- 4. CG News : JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई, चप्पल में छिपाकर मोबाइल ले गया छात्र, गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

