Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

5 दिन ईडी के रिमांड में रहेंगे चैतन्य, वकीलों के लावा लश्कर के साथ कोर्ट पहुंचे थे भूपेश, पुष्पा स्टाइल में बोले... न टूटेगा न झुकेगा...

रिमांड के दौरान ईडी शराब घोटाला मामले को लेकर चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी।

5 दिन ईडी के रिमांड में रहेंगे चैतन्य, वकीलों के लावा लश्कर के साथ कोर्ट पहुंचे थे भूपेश, पुष्पा स्टाइल में बोले... न टूटेगा न झुकेगा...
X

Chaitanya Baghel : रायपुर। शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की टीम ने आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापेमार कार्रवाई की। ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चौतन्य बघेल को गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान ईडी शराब घोटाला मामले को लेकर चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी।

मामले की जानकारी देते हुए चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि ईडी की ओर से 5 दिन की रिमांड मांगी गई है। आज तक चैतन्य बघेल को एक भी समन जारी नहीं किया गया है। लक्ष्मी उर्फ पप्पू बंसल के बयान को आधार मानते हुए आज चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया गया है।

पूरे दिन की कार्यवाही का बहिष्कार, कोर्ट पहुंचे सभी कांग्रेस विधायक-

ईडी की कार्रवाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भूपेश बघेल न टूटेगा न झुकेगा। पिछली बार भी मेरे जन्मदिन पर ईडी आई थी और आज मेरे बेटे का जन्मदिन है, आज भी ईडी आई है। वहीं भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी द्वारा हिरासत में लेने के बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जमकर प्रदर्शन किया और पूरे दिन की कार्यवाही से बहिष्कार कर दिया। भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के सभी विधायक विधानसभा से जिला कोर्ट पहुंचे थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire