Breaking News
Create your Account
Chahal-Taniya Controversy : ‘क्यूट’ मैसेज से शुरू हुआ विवाद अब कोर्ट तक पहुंचा, युजवेंद्र चहल ने एक्ट्रेस तानिया चटर्जी पर मानहानि का किया केस
Chahal-Taniya Controversy : मुंबई: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी रूप ले चुका है। तानिया चटर्जी ने दावा किया है कि चहल ने उनके खिलाफ मानहानि (डिफेमेशन) का केस दर्ज कराया है।
Chahal-Taniya Controversy : विवाद की शुरुआत मामला
2023 में चहल द्वारा तानिया को इंस्टाग्राम पर भेजे गए ‘क्यूट’ मैसेज से शुरू हुआ था। तानिया ने हाल ही में एक वीडियो में इस बातचीत का जिक्र किया, जिसके बाद पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तानिया के इस बयान के बाद युजवेंद्र चहल की तरफ से उन्हें वीडियो हटाने के लिए मैसेज भेजा गया, जिससे विवाद और बढ़ गया।
Chahal-Taniya Controversy : तानिया का दावा
एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने हाल में जारी एक वीडियो में खुलासा किया कि युजवेंद्र चहल ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। हालांकि, उन्होंने केस की राशि या अन्य डिटेल्स स्पष्ट नहीं कीं। तानिया ने यह भी कहा कि इस विवाद के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा है।
Chahal-Taniya Controversy : सोशल मीडिया पर बहस
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस चल रही है। कुछ यूजर्स तानिया के पक्ष में तो कुछ चहल के समर्थन में राय रख रहे हैं। कई लोग इसे व्यक्तिगत बातचीत को सार्वजनिक करने का मुद्दा बता रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
- 2. CG Naxal Encounter: पखांजूर में नक्सली मुठभेड़, एलओएस कमांडर रूपी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, मौके पर ऑटोमेटिक हथियार बरामद
- 3. Char Dham Yatra 2026: इस दिन से शुरु होगी चार धाम यात्रा, जानिए कब खुलेंगे गंगोत्री से केदारनाथ तक के कपाट
- 4. CG Crime : डबल मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी, बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, घटनास्थल से मुखौदा बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

