Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CGPSC Recruitment Scam : सीबीआई ने टामन सोनवानी के भतीजे और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को किया गिरफ्तार

सीबीआई इस मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

CGPSC Recruitment Scam : सीबीआई ने टामन सोनवानी के भतीजे और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को किया गिरफ्तार
X

CGPSC Recruitment Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर सीबीआई की कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में सीबीआई ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को लंच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां सीबीआई रिमांड की मांग कर सकती है।

CGPSC Recruitment Scam : बता दें कि 2020 से 2022 के बीच, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में कुछ विवादित नियुक्तियों के आरोप लगे थे। खासकर डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी जैसे उच्च पदों पर चयन में टामन सोनवानी के रिश्तेदारों और कुछ वीआईपी लोगों के करीबी रिश्तेदारों के चयन को लेकर सवाल उठाए गए थे। इन आरोपों के आधार पर सीबीआई ने जांच शुरू की थी और अब गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की है। सीबीआई इस मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire