Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CGPSC प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस दिन दो पालियों में होगा एग्जाम

CGPSC

CGPSC प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस दिन दो पालियों में होगा एग्जाम
X

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (State Services Exam) 2026 की प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CGPSC ने कुल 265 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की है। प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

उम्मीदवार सबसे पहले वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं। होमपेज पर 'CGPSC State Services Admit Card 2026' या 'Admit Card' लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/आवेदन संख्या और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें। विवरण भरने के बाद 'Submit' बटन दबाएं। एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट कर लें। प्रवेश पत्र में परीक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

CGPSC: उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

-परीक्षा से पहले कम से कम दो प्रिंटआउट निकाल लें।

-परीक्षा केंद्र का स्थान एक दिन पहले चेक कर लें।

-समय से पहले केंद्र पहुंचें।

-मूल फोटो पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ रखें।

-केवल जरूरी सामान ही ले जाएं।

-परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन और अनुशासन का विशेष ध्यान रखें।

किसी भी अपडेट या बदलाव के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire