Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CGPSC PCS 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का नोटिफिकेशन जारी, डिप्टी कलेक्टर-DSP समेत कई पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से भरे जाएंगे फॉर्म
CGPSC PCS 2025: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2025 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश सरकार के विभिन्न ग्रुप-2 और ग्रुप-3 कैडर के कुल 238 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएँगी। उम्मीदवार 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
CGPSC PCS 2025: कुल 238 पदों पर होगी भर्ती
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उप समाहर्ता के 14, पुलिस उपाधीक्षक के 28, राज्य कर सहायक आयुक्त के 10, जिला आबकारी अधिकारी के 2, श्रम अधिकारी के 2, जिला रजिस्ट्रार के 3 तथा रोजगार अधिकारी के 3 पद शामिल हैं। इसके अलावा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी ग्रेड बी के 18 और ग्रेड सी के 29 पद, नायब तहसीलदार के 51 पद, वाणिज्यिक कर निरीक्षक के 16 पद, आबकारी उप-निरीक्षक के 11 पद तथा सहायक जेलर के 6 पद शामिल हैं। अन्य पदों को मिलाकर कुल रिक्तियाँ 238 हैं।

CGPSC PCS 2025: शैक्षणिक योग्यता
परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा की अंतिम तिथि तक उन्हें अपनी डिग्री पूरी कर प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल या तकनीकी डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।
CGPSC PCS 2025: आवेदन शुल्क
अन्य राज्यों के सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के स्थानीय सामान्य, ओबीसी, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 300 रुपये रखा गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को पूरी तरह शुल्कमुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त पोर्टल शुल्क व जीएसटी अलग से देय होगा।
CGPSC PCS 2025: परीक्षा प्रक्रिया -
CGPSC SSE की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में- प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में पूर्ण होती है।
-प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगी और स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में कार्य करेगी।
-मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक प्रकार की होगी और इसी के अंक अंतिम मेरिट निर्धारित करेंगे।
-मुख्य परीक्षा पास करने पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव, भारत जा रहे जहाज समेत दो को ईरान ने बनाया बंधक, गोलीबारी से एक जहाज क्षतिग्रस्त
- 2. UP News : गोरखपुर को सीएम योगी ने 1055 करोड़ की दी सौगात, 497 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षाकर्मियों की पूर्व सेवा अवधि भी पेंशन में होगी शामिल,शासन की अपील खारिज
- 4. UP News : कानपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला : तंत्र-क्रिया के लिए 7 साल की बेटी की बली देने को तैयार था पिता, मासूम की चीख ने बचाई जान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

