Create your Account
CGPSC मुख्य परीक्षा परिणाम 2024 घोषित, 643 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित
CGPSC: रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 643 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए प्रावधिक रूप से चयनित किया गया है।
CGPSC: आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा 2024 के अंतर्गत कुल 17 विभागों में 246 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3737 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 जून से 29 जून 2025 तक किया गया था।
CGPSC: मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर वर्गवार और उपवर्गवार न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में से 643 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को आगे ऑनलाइन अग्रमान्यता (Preference Form) भरना होगा, जिसकी तिथि आयोग द्वारा शीघ्र घोषित की जाएगी।
CGPSC: आयोग ने सूचित किया है कि साक्षात्कार प्रक्रिया 10 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक नवा रायपुर स्थित लोक सेवा आयोग कार्यालय (नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, अटल नगर) में आयोजित की जाएगी। साक्षात्कार से एक दिन पूर्व सभी चयनित उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा।
CGPSC: प्रथम पाली का दस्तावेज सत्यापन सुबह 9:30 बजे और द्वितीय पाली का सत्यापन दोपहर 1:30 बजे होगा। अभ्यर्थियों को क्रमशः 9:00 बजे और 1:00 बजे तक आयोग कार्यालय में उपस्थित होना आवश्यक है।
CGPSC: आयोग ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले या अपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार साक्षात्कार से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in का अवलोकन करते रहें।
Related Posts
More News:
- 1. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
- 2. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
- 3. FIFA World Cup 2026: अल्जीरिया को 2-0 से हराकर स्विट्जरलैंड अंतिम-16 में, अफ्रीका की उम्मीदों को बड़ा झटका
- 4. Thursday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

