Cgpsc Exam Scam : पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और कारोबारी अब 20 दिसंबर तक रहेंगे न्यायिक रिमांड पर...
ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने इस मामले में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप में केस दर्ज किया है।

Cgpsc Exam Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) 2023 परीक्षा में गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और कारोबारी की न्यायिक रिमांड को 20 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। आज, उनकी न्यायिक रिमांड की पहली अवधि समाप्त होने पर उन्हें सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनकी रिमांड बढ़ा दी गई।
Cgpsc Exam Scam : इस बीच, सीबीआई ने पूछताछ के बाद पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के राजनांदगांव स्थित घर पर दबिश दी थी। इससे पहले सितंबर में भी आरती वासनिक के घर पर छापा मारा गया था और उनसे पूछताछ की गई थी। सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां इस मामले में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की जांच कर रही हैं। यह विवाद सीजीपीएससी की 2019 से 2022 तक की भर्ती प्रक्रिया को लेकर है, जिसमें कुछ अभ्यर्थियों के चयन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
Cgpsc Exam Scam : आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों, कांग्रेसी नेताओं और उच्च अधिकारियों के परिवार के सदस्यों को नौकरी दिलवाने के लिए अनियमितताएं की थीं। विशेष रूप से, 2020 में 175 पदों और 2021 में 171 पदों की भर्ती में गड़बड़ी के आरोप हैं। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने इस मामले में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप में केस दर्ज किया है।


