Breaking News
Horoscope for Friday: आज इन जातकों पर माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
CG News: सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरी जोन बना चैंपियन, छठे साल भी दिखा शिक्षकों में उत्साह
CG Suspend : GeM खरीदी में गड़बड़ी पर सरकार का सख्त संदेश, महिला कॉलेज के 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड
Create your Account
CGPSC 2024 के टॉप-10 अभ्यर्थियों ने की सीएम साय से मुलाकात, बोले- लोकहित सर्वोपरि, संवेदनशीलता से निभाएं दायित्व
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) 2024 परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले टॉप-10 अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सफलता पर बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर और राजभाषा अधिकारी छगन लाल नागवंशी भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने अभ्यर्थियों से तैयारी की प्रक्रिया, परीक्षा के दौरान आई चुनौतियों और आगे की योजनाओं के बारे में विस्तार से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों ने मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच की बदौलत उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि CGPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में छत्तीसगढ़ के युवाओं का शानदार प्रदर्शन पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।
मुख्यमंत्री साय ने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि चयन के साथ ही अब उनकी यात्रा एक लोकसेवक के रूप में शुरू होती है। उन्होंने कहा, “आगे चलकर आपको जनता के साथ निरंतर संवाद रखते हुए धैर्य, विनम्रता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्व निभाने होंगे। प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास को मजबूत करना ही एक लोकसेवक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उन्नत प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि CGPSC परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित किया गया है, जिसका सकारात्मक परिणाम चयन सूची में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए नए दायित्वों की शुरुआत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूर्ण समर्पण, ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता की सेवा करेंगे और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मुलाकात के दौरान CGPSC 2024 के टॉप-10 अभ्यर्थी देवेश प्रसाद साहू, स्वप्निल वर्मा, यशवंत कुमार देवांगन, पोलेश्वर साहू, पारस शर्मा, शताक्षी पाण्डेय, अंकुश बैनर्जी, सृष्टि गुप्ता, प्रशांत वर्मा और सागर वर्मा अपने-अपने परिजनों के साथ उपस्थित थे।
Related Posts
More News:
- 1. National IED Data Management System: अमित शाह ने लॉन्च किया राष्ट्रीय आईईडी डेटा मैनेजमेंट सिस्टम, अब हो सकेगी IED ब्लास्ट की सटीक जांच, आतंकवाद निरोधक क्षमता को मिलेगा बल
- 2. Monday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी महादेव की विशेष कृपा, पढ़ें अपना राशिफल
- 3. RailOne App: रेलवन एप से जनरल टिकट पर आज से 3% डिस्काउंट: R-वॉलेट से पेमेंट करने पर 6% की छूट, नई स्कीम 6 महीने के लिए लागू
- 4. MP News : स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘युवा दिवस’ पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम: सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- योग और सूर्य नमस्कार हमारी सनातन परंपरा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

