Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CGMSC Scam : मोक्षित कॉर्पाेरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा 6 दिन की पुलिस रिमांड पर...

अब शशांक चोपड़ा 10 फरवरी तक EOW की रिमांड पर रहेगा।

CGMSC Scam : मोक्षित कॉर्पाेरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा 6 दिन की पुलिस रिमांड पर...
X

CGMSC Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 660 करोड़ रुपए के सीजीएमएससी घोटाले में बड़ी कार्रवाई जारी है। मोक्षित कॉर्पाेरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की विशेष कोर्ट ने छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहले, सात दिन की रिमांड पूरी होने पर शशांक चोपड़ा को विशेष न्यायाधीश निधी शर्मा तिवारी की अदालत में पेश किया गया था।

CGMSC Scam : EOW के वकील ने अदालत में यह दलील दी कि पूछताछ के दौरान कई नए तथ्य सामने आए हैं, जिनकी गहन जांच आवश्यक है। इस आधार पर अतिरिक्त रिमांड की मांग की गई, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। अब शशांक चोपड़ा 10 फरवरी तक EOW की रिमांड पर रहेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire