Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Winter Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 2-3°C तक गिरेगा तापमान, जानें आज प्रदेशभर में कैसा रहेगा मौसम
CG Winter Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का तेवर धीरे-धीरे बदल रहा है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश के कई इलाकों में रात और सुबह की ठिठुरन बढ़ सकती है। अनुमान है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है।
CG Winter Update: बुधवार को प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह स्थिर और सूखा रहा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.9°C दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा, जबकि अंबिकापुर 7.8°C के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। दिनभर बादल रहित और साफ आसमान ने मौसम को शांत बनाए रखा।
CG Winter Update: मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे भी इसी तरह शुष्क रहेंगे और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाएं सक्रिय होने लगी हैं, जिससे तापमान में जल्द गिरावट देखने को मिल सकती है। कई जिलों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने के संकेत मिले हैं।
CG Winter Update: राजधानी रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान में 4 दिसंबर को सुबह कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान करीब 29°C और न्यूनतम तापमान लगभग 14°C रहने की उम्मीद है।
CG Winter Update: अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट जारी है। जशपुर में न्यूनतम तापमान 11°C और अधिकतम 26°C दर्ज किया गया है। राजनांदगांव में न्यूनतम 14°C और अधिकतम 27°C रहा, जबकि बलरामपुर में तापमान क्रमशः 12°C और 23°C दर्ज हुआ। प्रदेश में तापमान में यह गिरावट आने वाले दिनों में ठंड को और तेज कर सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : मेडिकल कॉलेज परिसर में भड़की आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस जलकर राख
- 2. Iran Israel War: ईरान के 500 साल पुराने गोलिस्तान महल पर इजराइल का हमला, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल; सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक
- 3. IND vs WI : सेमीफाइनल में टीम इंडिया की धमाकेदार एंट्री, T20 WC में चेज किया सबसे बड़ा स्कोर, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया
- 4. CG Naxalite surrender: तेलंगाना में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 124 माओवादी कैडर आज करेंगे सरेंडर, इनमें ज्यादातर कैडर छत्तीसगढ़ के
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

