Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG Winter News: छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दी दस्तक, तीन दिन बाद और गिरेगा पारा, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
CG Winter News: रायपुर। प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और सर्दी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हवा में नमी कम होने के कारण रात और सुबह के समय ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। यानी आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है।
CG Winter News: पिछले 24 घंटे में राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां रात का तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके विपरीत, जगदलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह स्पष्ट संकेत है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दस्तक दे दी है, जबकि दक्षिणी इलाकों में अभी भी दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही है।
CG Winter News: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिणी क्षेत्रों में भी बारिश या बादल छाने के आसार नहीं हैं। इसके बाद ठंडी हवाओं के असर से पारा और नीचे जा सकता है।
CG Winter News: राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर की धूप हल्की गर्माहट देगी।
Related Posts
More News:
- 1. Gujarat: गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ तेज, 501 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
- 2. IND vs AFG 1st ODI: गुरबाज के तूफानी शतक के दम पर अफगानिस्तान ने भारत को दिया 195 रनों का टारगेट, रोहित-शुभमन क्रीज़ पर
- 3. Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: कार तो जीत ली, लेकिन चला नहीं सकते वैभव सूर्यवंशी! ऑरेंज कैप के साथ कमाए करोड़ो रुपये
- 4. Aamir Khan: तीसरी बार दूल्हा बनेगे आमिर खान, इस दिन गर्लफ्रेंड के साथ लेंगे सात फेरे, जानिए कौन हैं गौरी स्प्रैट?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

