Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather : गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-ओले, अगले 5 दिन राहत के संकेत

तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

CG Weather : गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-ओले, अगले 5 दिन राहत के संकेत
X

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार देर रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। कई इलाकों में बड़े आकार के ओले गिरे, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। दिन में जहां तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ज्यादा था, वहीं अब अगले 5 दिनों में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 मार्च को प्रदेश के कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही गरज-चमक और वज्रपात की आशंका भी बनी हुई है। हल्की बारिश के भी आसार हैं। प्रदेश में सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 40.5°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18.2°C रिकॉर्ड हुआ।

आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, तेज हवा और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अगले दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। राजधानी में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 38°C और न्यूनतम 23°C रहने का अनुमान है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire