Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

बदलते मौसम के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वातावरण सुहावना हो गया है।

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत
X

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। मंगलवार को कई जिलों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। बदलते मौसम के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे वातावरण सुहावना हो गया है।

इन जिलों में दिखा असर-

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पिछले तीन दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। दोपहर बाद हो रही बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन साप्ताहिक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बारिश के कारण कई दुकानों को नुकसान भी पहुंचा।

गरियाबंद में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन तेंदूपत्ता संग्रहण पर इसका असर पड़ने की आशंका है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

वहीं चारामा क्षेत्र में करीब एक घंटे की तेज बारिश और आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और पेड़ गिरने से नुकसान की खबरें सामने आई हैं।

इसी तरह खैरागढ़ में भी अचानक मौसम ने करवट ली और देर शाम तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश ने पूरे शहर का माहौल खुशनुमा बना दिया।

लोरमी में भी अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम गुलजार हो गया।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में इसी तरह आंधी, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire