Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 4 दिन में 5°C तक बढ़ेगा तापमान, 4 जिलों में येलो अलर्ट, 40 किमी रफ्तार से चलेगी हवा

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम के उतार चढ़ाव के बीच अगले 4 दिनों में तापतान 5°C तक बढ़ने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 4 दिन में 5°C तक बढ़ेगा तापमान, 4 जिलों में येलो अलर्ट, 40 किमी रफ्तार से चलेगी हवा
X

CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम के उतार चढ़ाव के बीच अगले 4 दिनों में तापतान 5°C तक बढ़ने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG Weather Update: मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। गरियाबंद, धमतरी, बस्तर और कोंडागांव जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

CG Weather Update: रायपुर में उमस, गर्मी बढ़ेगी

रायपुर में दिन के समय गर्मी और उमस रहेगी। अधिकतम तापमान 41.3°C और न्यूनतम तापमान 29.1°C रिकॉर्ड किया गया। येलो अलर्ट मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी खतरे की पहली चेतावनी होती है, जिसका मतलब है कि खतरे के प्रति सचेत रहें। इसका मतलब है कि वर्तमान में मौसम सामान्य या थोड़ा खराब है, लेकिन आगे चलकर स्थिति खतरनाक हो सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire